बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- इंजीनियरिंग कॉलेज में विकसित भारत क्विज के लिए युवाओं को किया प्रेरित छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, सशक्त समाज निर्माण का आह्वान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज रजिस्ट्रेशन ड्राइव' और 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला युवा अधिकारी (माई भारत) विवेक वैष्णवी ने किया। जिला युवा अधिकारी ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में उनकी महती भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से इस राष्ट्रीय क्विज में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही, उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ और स...