आजमगढ़, जनवरी 31 -- लालगंज। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. बीके त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार मेले में विद्यार्थियों को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम है। संस्थान के कुलसचिव डॉ. अंबरीष सिंह ने कहा कि मेले का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष साक्षात्कार एवं चयन का अवसर प्रदान करना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा 150 से अधिक विद्यार्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...