कन्नौज, जुलाई 20 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में भू-गर्भ जल सप्ताह जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भू-गर्भ के जल स्तर के नीचे गिरने पर चिंता जताई गई। जल स्तर के संरक्षण पर की गई गोष्टी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में सोमवार को भू-गर्भ जन जागरूकता के कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी वैशाली चोपरा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैशाली चोपरा ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण का संचय हम सभी का कर्तव्य है। इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल विभाग के प्रोफेसर रिषभ कश्यप ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं है। बल्क...