बिहारशरीफ, मार्च 27 -- इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय ज्ञान शिखर सम्मेलन फोटो 27 शेखपुरा 03 - शेखपुरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत करते प्राचार्य डॉ संदीप तिवारी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में इनोवेटिंग फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर और कल्टीवेटिंग ए सक्सेस माइंडसेट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड एकेडमिक एक्सीलेंस विषय पर दो दिवसीय ज्ञान शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन सतत भविष्य के लिए नवाचार, सफलता की मानसिकता, उद्यमिता और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। प्रोफेसर पीके मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कई महान व्यक्तित्वों एवं वास्तविक जीवन के नायकों के उदाहरण प्रस्तुत कर प्रेरणा प्रदान की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसए...