धनबाद, अप्रैल 4 -- रानीबांध धैया निवासी असित झुनझुनवाला ने तीन लोगों पर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 4.17 लाख की ठगी करने और बाद में ब्लैकमेलिंग व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने धनबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति प्लाजा के फ्लैट नंबर 303 निवासी ज्ञानेश बावेजा, उसके भाई गौरव बावेजा और उनकी मां गुनिता बावेजा ने उनके पुत्र शितांग झुनझुनवाला का बीआईटीएस पिलानी में मैनेजमेंट कोटा से नामांकन कराने का झांसा दिया। तीनों ने मिलकर साजिश के तहत उनसे अलग-अलग तिथियों में कुल 4 लाख 17 हजार 700 रुपए ऑनलाइन अपने खाते में जमा करवाए। बताया कि आरोपियों ने अक्तूबर 2025 तक नामांकन कराने का भरोसा दिया, लेकिन समय बीतने के बाद मुकर गए। जब उन्होंने पैसे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.