आरा, दिसम्बर 13 -- -प्राचार्य डॉ सीबी महतो को बेहतर कार्यकाल के लिए विदाई दी गई आरा। निज प्रतिनिधि विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, भोजपुर, आरा के नये प्राचार्य के रूप में संस्थान के सह प्राध्यापक डॉ पंकज श्रीवास्तव ने प्राचार्य के रूप में पद ग्रहण किया। संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रो अमृतांशु रौशन ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार संस्थान के प्राचार्य डॉ सीबी महतो का स्थानातंरण इंजीनियरिंग कॉलेज अररिया हो गया है । शनिवार की शाम कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में डॉ सीबी महतो ने प्रसन्नतापूर्वक अपने सहयोगी कॉलेज के डीन, सह प्राध्यापक डॉ पंकज श्रीवास्तव को प्राचार्य की जिम्मेदारी देते हुए कॉलेज को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व संस्थान के सभी प्राध्यापकों, सहकर्मी औ...