भभुआ, अप्रैल 22 -- मूलभूत सुविधाओं की कमी पर फूटा आक्रोश, एसडीओ के हस्तक्षेप से खुला ताला मेस, बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश भभुआ/भगवानपुर, हि.टी.। भगवानपुर प्रखंड स्थित जैतपुर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में कुव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज छात्रों ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। छात्रों ने बताया कि कॉलेज मेस के बंद होने से भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.