भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आगामी सात एवं आठ मार्च को एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस एलुमनी मीट का उद्देश्य कॉलेज के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को मजबूत करना और संस्थान से उनके संबंधों को और सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में इंटरैक्टिव सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कॉलेज परिसर भ्रमण व उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व छात्रों को फैकल्टी सदस्यों और अन्य एलुमनी से नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू मूलचंद तुगनायत ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.