लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय पांडेय ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जाम से राहत के लिए एकल दिशा मार्ग का सुझाव दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चौराहे पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने की मांग की है। कहा है कि एकल मार्ग की व्यवस्था से ट्रैफिक का दवाब भी कम होगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा लखनऊ के सबसे व्यस्ततम चौराहे में से एक है। चौराहे के अगल-बगल जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, अलीगंज, मड़ियांव, सीतापुर रोड सहित तमाम सोसाइटियों की लाखों आबादी रहती हैं। ऐसी स्थिति में चौराहे से 800 मीटर दूरी तक ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...