गोरखपुर, मई 7 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। नगर निगम, यातायात और पुलिस बल के संयुक्त अभियान में गुरुवार को अतिक्रमण हटाकर 87800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम टीम शाम करीब चार बजे वार्ड संख्या-3 रानीडीहा के सूबा बाजार क्षेत्र में पहुंची और सड़क किनारे ठेला-खोमचा, दुकानों के बोर्ड और अस्थायी निर्माण हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद पटरी व्यवसायियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाने लगे। इस बीच प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए ठेला, दुकान बोर्ड और अन्य अवैध सामग्री जब्त कर 87,800 रुपये का चालान काटा। कार्रवाई में दो लकड़ी के ठेले, दो टी-स्टॉल, तीन होल्डर और एक लोहे का टेबल भी जब्त किया गया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। कहा कि भविष्य में भी ऐस...