बगहा, जुलाई 15 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के पूर्ववर्ती छात्र रवि रंजन कुमार (26) की बीते रविवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित ज्वाइंट मेटल ग्रुप की फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मौत हो गई है। वह पूर्वी चम्पारण जिले के पिपराकोठी का रहने वाला था। इसकी जानकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, बेतिया के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दी। उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रवि रंजन कुमार कॉलेज का होनहार, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र था। उसने अपनी लगन और परिश्रम के बल पर कम समय में उद्योग जगत में अच्छी पहचान बनाई थी। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, एक की मौत, 7 घायल उसके असामयिक निधन से कॉलेज परिवार को अत्यंत दुःखी है। प्राचार्य ने बताया कि रवि रंजन ज...