मथुरा, दिसम्बर 21 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नौ छात्रों का स्मार्ट ब्रेन इंजीनियर एण्ड टेक्नोलोजिस्ट प्रा.लि. द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्रों में एमसीए से विशाल शर्मा तथा कंप्यूटर साइंस से सिमरन, हर्षित, कनिष्का, माधव, मयंक, नूपुर, प्रियांशी और शिखा शामिल हैं। टीएनपी विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. दुर्गा पूजा एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताते हुए विभाग का मान बढ़ाने वाला बताया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इंजीनियर नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. (डॉ.) श्याम सुन्दर अग्रवाल एवं रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने चयनित छात्र-छात...