लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में इंजीनियरिंग कॉलेजों में मानकों को सख्ती से लागू कराने व गुणवत्ता बढ़ाने को स्व मूल्यांकन प्रपत्र उनसे भरवाए जाएंगे। जिससे उनके यहां की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जाएगा। स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क(एसआईआरएफ) लागू कर उनकी ग्रेडिंग की जा रही है। अब नैक व एनआईआरएफ जैसी राष्ट्रीय रैंकिंग दिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग का अभियान अब राष्ट्रीय स्तर की रैंकिग दिलाने को विशेष अभियान चलाया जाएगा। गुणवत्ता व मानकों में सुधार कर इन संस्थानों को एनबीए, नैक व एनआईआरएफ रैंकिंग दिलाई जाएगी। गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। हर वर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की ग्रेडिंग जारी होने से उनके यहां सुधार को ठोस कदम उठाए जाएंगे। खराब ग्रेडिंग वाले कॉलेजों में मानकों व गुणवत्ता को ब...