मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी समेत बिहार के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सत्र देर है। कॉलेजों में अभी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है, जबकि यह परीक्षा नवंबर-दिसंबर में हो जानी चाहिए थी।इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बताया कि आठवें सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में होने की उम्मीद है। इस तरह हमें एक महीने में ही छह महीने के सिलेबस की तैयारी करनी होगी। छात्रों का कहना है कि विवि समय पर परीक्षा ले तो हमारा सत्र समय पर पूरा हो और इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में भी परेशानी नहीं हो। बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में हर साल 14 हजार छात्रों का दाखिला होता है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में पिछले कई वर्षों से सत्र नियमित नहीं हो पा रहा है। दो साल पहले भी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बताया था कि उनका सत्र देर है।छात्रों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.