इंजीनियरिंग कॉलेजों में चलेगा सतर्कता सप्ताह
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सतर्कता सप्ताह चलेगा। एआईसीटीई ने इसका निर्देश दिया है। सतर्कता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा। एआईसीटीई ने निर्देश दिया है कि इस सतर्कता सप्ताह में सभी लंबित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट एआईसीटीई को भेजी जाएगी। एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों से कहा है कि इस दौरान शिक्षकों की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम भी चलाया जाए। ऑनलाइन गतिविधियां भी कराई जाएं। एआईसीटीई ने सतर्कता सप्ताह की रिपोर्ट 30 नवंबर तक भेजने का निर्देश दिया है।केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर यह सतर्कता सप्ताह चलाया जा रहा है। एआईसीटीई ने कहा है कि क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सीयूजे में सार्वजनिक खरीद, जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.