बदायूं, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में बदायूं के महाराज नगर निवासी लक्षित ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लक्षित ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिससे उनके परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। लक्षित शहर के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दसवीं के मेधावी छात्र हैं। अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ-साथ अपने चाचा विजेंद्र को दिया है। विजेंद्र, जो स्वयं एक प्राइमरी शिक्षक हैं, उनके पास रहकर ही लक्षित बदायूं में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। लक्षित का मानना है कि उनके चाचा के मार्गदर्शन और अटूट सहयोग ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- केएमएस स्कूल के छात्र ऋषभ राणा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए लक्षित के पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.