मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख कंपनी क्वायर ई-टेक्नोलॉजीज लखनऊ के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए करियर परामर्श, जॉब ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट मेंटरशिप, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के माध्यम से पूर्णकालिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. एके वशिष्ठ और क्वायर ई-टेक्नोलॉजीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यशी अस्थाना ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने कंप्यूटर साइंस विभाग की लैब में एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजीज...