इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र का हॉस्टल में फंदे से लटका शव मिला
पटना, अगस्त 19 -- कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण ब्यॉज हॉस्टल में बुधवार को जेईई मेंस की तैयारी कर रहे छात्र सत्यम उर्फ उत्कर्ष कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महुआ निवासी उत्कर्ष पिछले चार माह से पटना में रहकर कोचिंग कर रहा था। मृत छात्र के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। वह उनका इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थानेदार अभय कुमार हॉस्टल पहुंचे। मामले की जांच की। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत छात्र के पिता चंद्रशेखर राय ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए हॉस्टल संचालक, व्यवस्थापक और रूममेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.