मोतिहारी, फरवरी 28 -- मोतिहारी, निप्र। मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मोतिहारी में शनिवार को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तारामंडल पटना द्वारा आयोजित 'सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026' के जिला स्तरीय विजेताओं का सम्मान रहा। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संतोष उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पहचान मिली है। इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने घोषणा की कि पूर्वी चंपारण जिले में कक्षा 6 से 12 तक के जो छात्र जिला स्तर पर रैंक 1 और रैंक 2 पर रहे हैं, उन्हें राज्य स्तर पर तारामंडल, पटना में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशेष रूप से पुरस्कृत किया ज...