मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- मिर्जापुर, संवाददात। नगर के बथुआ स्थित सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (एसएआरईसी) में विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी उत्कृष्टता, समस्या-समाधान क्षमता, टीम भावना एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एआईसीटी के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन भारत सरकार की प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार पहल है, जिसे शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में एमएचआरडी) एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली की तरफ से प्रोत्साहित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को पहचानने तथा उनके लिए नवीन एवं तकनीक आधारित समाधान विकसित करने का मंच प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- आंतरिक हैकाथॉन में 162 दिखाया हुनरकार्यक्रम का संचालन सम्राट अश...