सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत इंजानी (बकरिहवा मोड़) से एनटीपीसी बीजपुर तक लगभग 25 किलोमीटर लंबी सड़क बीते चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क की जर्जर हालत को लेकर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की। ब्लाक प्रमुख ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के चलते इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है तथा स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.