इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- भरथना। इंजन में तकनीकी खामी आने से ओखा एक्सप्रेस 10 मिनट रुकी रही। इंजन ठीक होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। साम्हो रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अपराह्न 3. 45 बजे गोरखपुर से ओखा जा रही ओखा एक्सप्रेस ट्रेन अचानक अप लाइन पर रुक गई। ड्राइवर ने जांच की तो पता चला कि इंजन में तकनीकी खामी आने से ट्रेन को रोकना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंचे टेक्नीशियनों द्वारा खामी को दुरस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन दस मिनट रुकी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...