फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के पकरा गांव निवासी इंजन मिस्त्री लंकुश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शाम को याकूतगंज के स्टेशन के निकट नगला ताल गांव के पास अचेतावस्था में लंकुश मिला। इस पर भाई राजू और भतीजे मुलकराज, लंकुश को शाम 5:48 बजे लोहिया अस्पताल में इलाज को लेकर आये जहां पर 6:20 बजे लंकुश की मौत हो गयी। भाई गुड्डू ने बताया कि लंकुश इंजन मिस्त्री का काम करता था। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। लोहिया अस्पताल में परिवार के अलावा गांव के लोग लंकुश के शव को देखने पहुंचे। शव को मर्चरी मे रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.