सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित तिरुपति व्हीकल्स प्रा.लि पर नई बोलेरो बी6 बेचने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खरीदार ने आरोप लगाया है कि उसे इंजन बदली हुई गाड़ी दी गई और आरसी, डिलीवरी रसीद व बीमा पॉलिसी में इंजन नंबर अलग मिले। एसएसपी के आदेश पर शोरूम संचालक, जीएम व सेल्स मैनेजर के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपवन विहार निवासी अब्दुल माजिद जिलानी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने पांच जनवरी को तिरुपति व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली रोड सहारनपुर से महिंद्रा बोलेरो बी6 खरीदी थी। गाड़ी की बिक्री और डिलीवरी की प्रक्रिया शोरूम के सेल्स मैनेजर जुनैद और जीएम अंशुल यादव की देखरेख में पूरी कराई गई। दोनों ने वाहन को नया और तकनीकी रूप से सही बताकर भरोसा दिलाया था। आरोप है कि हाल ही म...