उन्नाव, मार्च 7 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना कानपुर पुल बायां किनारा रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर हुई, जहां ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19623 अमृत भारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन पहुंची। इसके ठीक एक मिनट बाद, सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया और रफ्तार थम गई। लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकने का असर यात्रियों पर सबसे ज्यादा पड़ा। करीब आधे घंटे तक जब ट्रेन में कोई हलचल नहीं हुई तो यात्री परेशान होकर पूछताछ करने लगे। उस...