बरेली, जून 21 -- दुनका, संवाददाता। गन्ना की फसल की सिंचाई करते समय इंजन के व्हील में महिला की धोती लिपट गई। धोती के साथ महिला भी व्हील में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। शीशगढ़ थाने के गांव सहोड़ा के जयदेव राठौर रविवार की सुबह गन्ने की फसल की सिंचाई करने को पिता ईश्वरी प्रसाद के साथ खेत पर इंजन लेकर गए। इंजन चालू कर ईश्वरी प्रसाद राठौर पानी खेत में ले जाने में जुट गए। जयदेव राठौर चलते पंपसेट में तेल डालने लगे। उनकी मां खिल्लो देवी घर से खेत पर पहुंच कर इंजन के पास खड़ी हो गईं।अचानक यह भी पढ़ें- पंपिंग सेट की बेल्ट में साड़ी फंसने से महिला की मौत हवा के झोखे के साथ खिल्लो देवी (48) की धोती इंजन के व्हील में फंस गईं। साड़ी के साथ खिल्लो देवी भी व्हील में फंस कर धूमती रहीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुत्र औ...