फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। हावड़ा से बीकानेर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस का प्रेशर ड्राप हो जाने के कारण प्लेटफार्म पर प्रवेश करते ही ट्रेन खड़ी हो गई। जिससे यात्रियों में हडकंप मचा रहा हालांकि यात्रियों को एनाउंस के माध्यम से जानकारी देकर ट्रेन को प्रापर तरीके से खड़ी होने की जानकारी दी गई। जबकि कासन लगने के कारण सुपर सेमी वंदे भारत भी खड़ी रही। शनिवार की दोपहर करीब 01:46 बजे जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के बाद इंजन का प्रेशर ड्राप हो गया। नतीजतन ट्रेन निश्चित स्थान से पहले ही खड़ी हो गई। ट्रेन को सिग्नल के पीछे खड़ी होता देखकर सवार होने वाले यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई जिससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ट्रेन के प्रापर तरीके से खड़ी किए जाने को एनाउंस क...