प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने लोको पायलटों की कार्यदशा बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कानपुर और झांसी विद्युत लोको शेड के इंजनों में चालक केबिन को वातानुकूलित (कैब एसी) बनाया जा रहा है। इससे भीषण गर्मी में इंजन चलाने वाले लोको पायलटों को राहत मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता के साथ रेल संरक्षा भी बेहतर होगी।

कानपुर विद्युत लोको शेड में एसी फिटमेंट उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर स्थित विद्युत लोको शेड में तीन-फेज आईजीबीटी आधारित इलेक्ट्रिक इंजनों में कैब एसी लगाने का काम तेजी से चल रहा है। शेड में कुल 333 लोकोमोटिव हैं, जिनमें से अब तक 284 इंजनों में कैब एसी लगाया जा चुका है। खास बात यह है कि शेड के सभी 105 डब्ल्यूएपी-7 इंजन पूरी तरह वातानुकूलित हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य श्रेणी के 179 इंजनों ...