मेरठ, अगस्त 18 -- इंचौली कस्बे में पैसों के लेनदेने के आरोप में ससुरालियों ने दामाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से परिजनों से कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मूलरूप से बड़ौत जिला बागपत निवासी 28 वर्षीय उस्मान अपने परिवार के साथ इंचौली में स्थित छप्पर वाली मस्जिद के पास किराए के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी शादी करीब 11 साल पहले इंचौली में पड़ोस में ही रहने वाली रिहाना से हुई थी।

हत्या की घटना सोमवार रात ससुर हबीब, साले शहजाद और इमरान ने लाठी डंडों से उस्मान की पिटाई की थी। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उस्मान को उठाने का प्रयास किया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर इंचौली पुलिस व फोर...