मेरठ, मार्च 17 -- इंचौली कस्बे में कब्रिस्तान के अंदर गोवंश बंधा देख ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोकशी का आरोप लगाया। पुलिस ने गोवंश को खोलते हुए लोगों से पूछताछ की। इंचौली कस्बे में रविवार देर रात कब्रिस्तान के अंदर काले रंग का गोवंश बंधा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश को गोकशी के लिए बांधा गया था। कुछ युवक पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने पेड़ से बंधे गोवंश को खोल दिया। पुलिस ने छोटे हाथी में बैठे कुछ युवकों से बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...