नई दिल्ली, फरवरी 8 -- वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में मात्र 4 रनों से मिली हार के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान पौडेल ने कहा कि हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा और टीम में निराशा है, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियन टीम को टक्कर दी वह काबिल-ए-तारीफ है। रोहित पौडेल ने टीम के जज्बे पर बात करते हुए कहा, "मैदान पर उतरने से पहले हमारा एकमात्र संदेश यह था कि हम अपना 110 प्रतिशत योगदान देंगे और लड़कों ने वही किया। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपाल की टीम इस विश्व कप में केवल औपचारिकता निभाने या हिस्सा लेने नहीं आई है। उन्होंने कहा, "हम यहां सिर्फ भाग लेने नहीं आए थे, हम प्रतिस्पर्धा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.