कराची, अगस्त 31 -- इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने वाला पाकिस्तान अब विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस बुला सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी।PCB के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, ''रिजवान और इमाम को वापस बुलाने का फैसला किया गया है।'' इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तानी मीडिया ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होने...