नई दिल्ली, अगस्त 10 -- टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 के बाद वे पिछले महीने मैदान पर उतरे थे और उन्होंने अब तक 7 मुकाबले लिस्ट ए क्रिकेट के खेल लिए हैं और उनमें से हर एक मैच में कम से कम एक सफलता उन्होंने चटकाई है। 7 मैचों में 15 विकेट युजवेंद्र चहल ने अब तक अपने नाम कर लिए हैं। इंग्लैंड में इस समय वनडे कप खेला जा रहा है। इसी लिस्ट ए टूर्नामेंट में चहल नोर्थेम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की राह तक रहे युजवेंद्र चहल कुछ समय तक अलग-अलग कारणों से खेल पर उतना ध्यान नहीं दे रहे थे। यहां तक कि शराब की लत भी उन्हें लग गई थी, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे अब शराब नहीं पीते हैं। पूरा फोकस ...