नई दिल्ली, जून 23 -- भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। यह सीरीज इंग्लैंड में होगी। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यहां एक्शन में दिखेंगे। दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। चलिए, आपको रोहित और विराट का इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड बताते हैं। दोनों ने आखिरी बार यहां साल 2022 में वनडे मैच खेला था।इंग्लैंड में रोहित शर्मा का कैसा रिकॉर्ड? 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की सरमजीं पर 27 वनडे पारियों में 1428 रन बनाए हैं। उनका यहां 64.90 का शानदार औसत रहा है। 39 वर्षीय रोहित ने इंग्लैंड में सात शतकीय और सात अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित जब पिछली बार यहां वनडे खेलने आए थे तो तीन मैच में 93 रन बटोर...