नई दिल्ली, जुलाई 3 -- इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 14 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज में ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को शामिल किया है। जोश टंग को भी टीम में मौका है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे नहीं खेला है। गस एटिंकसन और साकिब महमूद की स्क्वॉड में वापसी हुई है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होगी। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- संजू के विदेशी टूर के आंकड़े हैं चौकाने वाले, बढ़ाई टीम इंडिया की चिंतापिछले महीने हुआ था भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज क...