नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया जहां इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज, भारत, दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचने वाली टूर्नामेंट की चौथी टीम बन गई है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर की मुख्य भूमिका 'प्लेयर ऑफ द मैच' विल जैक्स ने निभाई, जिन्होंने मात्र 22 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा टॉम बैंटन (30 रन) और फिल साल्ट (28 र...