नई दिल्ली, जुलाई 17 -- जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड इस मैच में जीता मगर जो रूट का दिल टूट गया। वह मात्र एक रन से शतक से चूक गए। ऐसा नहीं था कि जो रूट के पास शतक पूरा करने का मौका नहीं था, मगर साथी बल्लेबाज गस एटकिंसन ने चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी के दम पर 233 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा मेजबानों ने 44.1 ओवर में ही कर लिया। भारतीय गेंदबाज जो रूट को आउट करने में नाकाम रहे।जो रूट की 99 रनों की शानदार पारी 234 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारतीय गेंदबाजों ने 3.4 ओवर में महज 8 के स्कोर पर बेन डक...