नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- इंग्लैंड की टीम को गुरुवार को पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज में पहली जीत नसीब हुई। इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक की बदौलत श्रीलंका को 55 रनों से हराया। श्रीलंका की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 386 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम पवन के शतक के बावजूद 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 331 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की टीम ने इससे पहले लगातार तीन मुकाबले गंवाए थे और फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को फाइनल खेला जाएगा।श्रीलंका के पवन ने लगाया शतक 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर में कमिंडु मेंडिस का विकेट गंवाया। अविष्का फर्नाडो और...