नई दिल्ली, जून 18 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए लीड्स पहुंच गई है। भारतीय टीम के लीड्स पहुंचने के कई वीडियो सामने आए हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड तो कई दिनों पहले पहुंच गई थी। कई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, इसके बाद इंडिया और इंडिया ए के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच भी हुआ। टीम अब बेकेनहैम से ट्रेन के जरिए लीड्स पहुंची है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम नई नजर आ रही है। इस टूर से भारत के टेस्ट क्रिकेट का नया अध्याय शुरू होगा। यह भी पढ़ें- भगवान के लिए...योगराज सिंह ने बताई बुमराह के चोटिल होने की वजह, BCCI से की अपील शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.