नई दिल्ली, जुलाई 9 -- टीम इंडिया और इंग्लैंड के महिला क्रिकेट टीमों के बीच कल यानी 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड की एक स्टार बल्लेबाज का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। जी हां, इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंडिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद वह अपने 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को विराम देने का मन बना चुकी हैं। जैसे ही टेस्ट मैच खत्म होगा, वैसे ही उनका करियर भी खत्म हो जाएगा। 35 साल की ब्यूमोंट ने साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इंग्लैंड के लिए 260 मैच खेल चुकी हैं। 12 शतकों के साथ वह महिला ODI क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी हैं...