नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। कोहली ने कार्डिफ में 50 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि कोहली इसे शतक में नहीं बदल सके और 65 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। यह भी पढ़ें- विराट और रोहित का नया कारनामा, पार्टनरशिप के मामले में कीवी दिग्गजों को पछाड़ाविराट कोहली सचिन तेंदुलकर से आगे निकले विराट कोहली ने कार्डिफ में दूसरे वनडे में 66 गेंद में 65 रन बनाए। ये उनका इंग्लैंड के खिलाफ 33वां 50 से अधिक स्को...