नई दिल्ली, जुलाई 13 -- इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप की चैंपियन भारतीय टीम को 4-0 से 5 मैचों की टी20 सीरीज में रौंदा। इसी के साथ टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन गई। भारत की बादशाहत छिन गई है। इंग्लैंड का पूरा खेमा इससे खुश है और इस बीच इंग्लैंड की टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने फिर से शराब पार्टी की अनुमति खिलाड़ियों को दे दी है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने दारू पार्टी को मैच से एक दिन पहले, मैच डे और मैच के बाद शराब पीने के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं, लेकिन मैकुलम ने उनमें ढील दी है। हालांकि, उन्होंने खिलाड़ियों को कहा है कि बस इंजॉय करना है, अखबार के फ्रंट पेज पर नहीं आना है। मैकुलम की ओर से यह फैसला उसके बाद आया है, जब उन्होंने टेस्ट टीम की कमान छोड़ी है। हेड कोच का पद उन्होंने कई सालों के बाद छोड़ने का फैसला किय...