नई दिल्ली, जून 28 -- ICC Womens T20 World Cup 2026 Updated Points Table- इंग्लैंड ने जीत का पंजा खोलते हुए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कदम रखा। मेजबान टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इंग्लैंड ने इस मैच को 9 विकेट के बड़े अंतर से जीतते हुए शान से सेमीफाइनल में कदम रखा। इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। हालांकि उनके साथ बड़ा उलटफेर हुआ। आयरलैंड के हाथों उन्हें अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए वेस्टइंडीज की सांसे अटक गई थी, मगर इंग्लैंड की जीत ने उन्हें बचा लिया। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला आज होगा। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार टीम है, वहीं भारत और साउथ अफ्रीका में से कौ...