भागलपुर, मार्च 28 --  अकबरनगर संवाददाता थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत में शुक्रवार को गोलघर के समीप स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ 24 घंटे का अखंड रामधुन शुरू किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मोतीचक के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन से वातावरण राममय बना हुआ है। इस मौके पर मुखिया खुशबु रानी, प्रभाकर कुमार सिंह, ओमदत्त, दीपांकार जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, डॉ. निर्मल एवं प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...