लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। फाइलेरिया संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश के 21 जिलों में चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में अब तक 40 लाख 43 हजार लोगों ने दवा का सेवन कर लिया है। विभाग का दावा है कि दो लाख नौ हजार इनकार करने वाले लोगों को भी फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने में सफलता मिली है। विभाग का प्रयास 1.40 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को दवा खिलाने का है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डा. पिंकी जोवल ने सभी 21 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखने के साथ ही उन्हें अभियान की समीक्षा करने व सभी पात्र लोगों को दवा खिलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने फरवरी 2025 में चले एमडीए अभियान के दौरान कम कवरेज वाले गांव की सूची भी जिलाधिकारियों को भेजी है और अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.