प्रयागराज, फरवरी 27 -- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस पर उनके शहादत स्थल पर सुबह से इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारे की गूंज सुनाई दी। आस्था भाव के साथ दिनभर पहुंचते रहे लोग अमर शहीद की प्रतिमा पर माला-फूल चढ़ाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन करते दिखाई दिए। उप्र सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर कर सलामी दी और पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रीय गीत की धुन बजाई गई। एनी बेसेंट स्कूल की शिक्षिका पायल शर्मा व सुधारानी के साथ छात्राओं ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति की तो कई स्कूलों के बच्चों ने नृत्य, गायन व लघु नाटिका की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि आईआरएसई सुनील कुमार गुप्त ने आजाद के कृतित्व पर प्रकाश डाला। नमन करने वालों में पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, राजू जायसवाल मरकरी, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पार्षद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.