रामगढ़, अगस्त 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा (आवाईए) हजारीबाग जिला कमेटी की बैठक बुधवार को हेसालौंग में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील किस्कू संचालन जिला सचिव मनीष यादव ने की। बैठक में जेपीएससी, जेएसएससी अभ्यर्थियों के संघर्ष, पारदर्शी एवं जवाबदेह भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा और रोजगार के सवालों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आंदोलन की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि धनबाद में आयोजित छात्र-युवा संसद में हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में छात्र-युवा भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों पर युवाओं को संगठित किया जाएगा। बैठक में सुरेश बेदिया, धानु टुडू, जग...