प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने 22 दिन से भूख हड़ताल कर रहे आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष, आमीन समेत अन्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को सराहा। उन्होंने कहा कि एक माह से प्रदर्शन के बावजूद सरकार वार्ता को तैयार नहीं है। संसद मार्च के दौरान आंसू गैस और लाठीचार्ज में सैकड़ों युवा घायल हुए हैं। दोषी पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकला यह भी पढ़ें- छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध मार्च यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के सवाल को लेकर भाकपा माल...