आरा, फरवरी 28 -- -सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन -निरंजन कुमार केसरी जिला सचिव और विशाल कुमार जिलाध्यक्ष निर्वाचित आरा, निज प्रतिनिधि इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) का छठा भोजपुर जिला सम्मेलन आरा स्थित रोहित वेमुला सभागार (नागरी प्रचारिणी सभागार), पंचम कुमार मंच पर हुआ। जिला सम्मेलन के खुले सत्र की शुरुआत समता अधिकार मार्च से हुई, जिसमें सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, राज्य सचिव एवं अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेत्री अंजली ने किया। मार्च में एक करोड़ रोजगार, मांग रहा युवा बिहार, न्याय व बराबरी के लिए यूजीसी रेगुलेशन लागू करो के नारे लगाए गए। खुले सत्र का संचालन जिलाध्यक्ष नि...