नई दिल्ली, मार्च 5 -- जब भी किफायती और ज्यादा माइलेज वाली कारों की बात होती है, तो सबसे पहले नाम मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का आता है। अब कंपनी माइलेज के मामले में एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है। खबर है कि मारुति (Maruti) अपनी पहली और सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग सीरीज हाइब्रिड (Strong Series Hybrid) कार लाने की तैयारी में है और ये फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) होगी, जो करीब 35kmpl का माइलेज दे सकती है। अगर यह सच हुआ, तो यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ाआ रही मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड पिछले कुछ हफ्तों में फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) के टेस्ट म्यूल्स कई बार सड़कों पर देखे गए...